बस एक क्लिक में जाने कब्ज के लक्षण, कारण, नुकसान और इलाज़ | Constipation in hindi |

वर्तमान समय में कब्ज (kabz) की समस्या हर आयु वर्ग में होना एक आम बात है अब वों चाहे बच्चा हो, जवान हो या बुजुर्ग हो | लेकिन कब्ज़ (constipation in hindi) सिर्फ एक पेट की ही समस्या नहीं है।

बल्कि अगर इसका समय पर निदान नहीं किया जाए तो पूरे शरीर में इसके बहुत ही दुष्प्रभाव देखने को मिलते है।

कब्ज़ की समस्या के लक्षण अगर शुरुआती समय में पता चल जाए तो कब्ज़ होने के कारणों को दूर कर कब्ज़ का इलाज़ (Kabj ka ilaj) करना काफ़ी सरल होता है।

तो आईए, इस लेख में कब्ज (Kabz) की सभी उलझनों को बारीकी से समझने की एक सफ़ल कोशिश करते है।

Table content :-

1. कब्ज क्या है ? (Constipation in hindi)

हम जो भी भोजन खाते है उसके पाचन के बाद अपशिष्ट प्रदार्थ मल के रूप मल मार्ग से शौचक्रिया (Defecation) से शरीर से बहार निकाल दिया जाता है। सामान्तया एक दिन में 1 बार या सप्ताह में 7 से 12 बार मल निष्कासन की प्रक्रिया सामान्य होती है।

लेकिन अगर मल निष्कासन की आवर्ती प्रतिदिन (Daily) ना हो, मल की मात्रा बहुत कम हो या फिर मल निष्कासित करने में बहुत ज्यादा समय और ज़ोर लगाना पडे तो इस समस्या को ही कब्ज (kabz) या पेट साफ़ नहीं होना कहते है।

constipation in hindi

कब्ज (Constipation in hindi) की समस्या में पाचनतंत्र भोजन से बहुत अधिक मात्रा में पानी अवशोषित करता है जिससे मल बहुत सख्त (Hard), ढेलेदार, और छोटे आकार का हो जाता है। और सम्पूर्ण मल एक साथ इकट्ठा नही हो पाता है।

जिसकी वजह से मलाशय को मल बहार निकालने में बहुत समय और ज़ोर लगाना पड़ता है। और कई बार गुदा मे दर्द भी होता है।

कब्ज (kabz) की समस्या अलग-अलग लोगों में अलग-अलग प्रकार की होती है। जैसे- भोजन के बाद पेट भारी होना, पाचन ठीक से नही होना, पेट में गैस बनना, कई दिनों तक शौच नही जाना और शौच का मन करना पर शौच के समय मल नही आना आदि |

कब्ज़ की समस्या अधिकांश, थोडे समय के लिए होती है। जो की समान्य दैनिक रूटीन होने पर ठीक हो जाती है।

लेकिन अनियमित खानपान, अनियमित दिनचर्या और व्यायाम (योग) नहीं करने की वजह से कब्ज़ (constipation meaning in hindi) की समस्या एक दीर्घकालीन या स्थायी बीमारी का रूप ले लेती है।

2. कब्ज के लक्षण (Constipation symptoms in hindi)

कब्ज़ होने पर इसके लक्षणों को तुरन्त महूसस किया जा सकता है। जिनमें से कब्ज के प्रमुख लक्षण (Kabj ke lakshan) निम्नलिखित है।

  • कई दिनों तक शौच नहीं आना |
  • शौच करने में बहुत अधिक समय लगना |
  • लम्बे समय तक मल बहुत अधिक ठोस या कड़ा आना |
  • शौचक्रिया के दौरान मल त्यागते समय दर्द होना |
  • भूख कम लगना और पेट में मरोड़ और ऐंठन रहना |
  • लम्बे समय तक सिरदर्द और साँसों से बदबू आना पेट साफ़ नहीं होने के लक्षण है।
  • शरीर में भारीपन रहना और आलस अधिक आना कब्ज के प्रमुख लक्षण है।
  • मल के साथ खून आना कब्ज़ होने का संकेत है।

यह भी ज़रूर पढ़े :- पेट में गैस बनने के लक्षण |

3. कब्ज होने के कारण (Constipation causes in hindi)

कब्ज की समस्या होने के कारण दो मूल कारण होते है एक तो अनियमित दिनचर्या और अनियमित खानपान | अगर इन दोनों आदतों को नियमित किया जाए तो कब्ज़ (Kabz) से कुछ ही दिनों में राहत मिल सकती है। इसके अतिरिक्त कब्ज होने की निम्नलिखित कारण है।

(i). भोजन में फाइबर की कमी

खाने में फाइबर युक्त भोजन नहीं खाना कब्ज का पहला और सबसे बड़ा कारण है। फाइबर तत्व ही मल (स्टूल) को एकसाथ इकट्ठा करने का कार्य करता है। शरीर में फाइबर की कमी से मल आंतो में ही चिपका रह जाता है।

(ii). कम पानी पीना

पानी कम पीना भी कब्ज होने का प्रमुख कारण है। क्योंकि शरीर में पानी की कमी से आंतों और मलाशय मार्ग में शुष्कता (सूखापन) हो जाती है। जिससे मल (स्टूल) को आगे धकेलने मे बहुत ज़ोर लगाना पड़ता है।

(iii). अधिक तला हुआ और मिर्च-मसालेदार खाना

अधिक मिर्च-मसालेदार और तला हुआ खाने में असंतृप्त (unsaturated) फैट,शुगर और मैदा होता है। जिसकी वजह से से पाचन बहुत देर से और अपूर्ण होता है। जो की कब्ज का कारण बनता है।

causes of constipation in hindi |

(iv). थाइरोइड और आंत की बीमारी

शारीरिक बिमारियों जैसे थाइरोइड और आंत की बिमारी की वजह से हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे पाचन तंत्र की कार्यक्षमता धीमी पड़ जाती है। और कब्ज (constipation in hindi) होना शुरू हो जाती है।

(v). रात का खाना देर से और ज्यादा खाना

भोजन का पाचन होने के लिए कम से कम 5 से 6 घंटे का समय लगता है। लेकिन अगर हमने रात को देर (Late night dinner) से और ज्यादा भोजन खाया है तो उसको पाचन होने का समय ही नहीं मिल पाता है।

अत: बिना पचा हुआ भोजन कब्ज का सबसे बड़ा कारण बनता है।

(vi). शारीरिक मेहनत और व्यायाम नहीं करना

व्यायाम और योग हमारे शरीर को ऊर्जावान और फुर्तीला रखने में बहुत ही उपयोगी है। लेकिन अनियमित दिनचर्या और आलस की वजह से व्यायाम नही करने से शरीर में भारीपन और सुस्तपन रहता है। जो कि कब्ज होने के शुरुवाती कारण है।

योग सीखने के लिए यह ज़रूर पढ़े :-

योग सीखने के आसन तरीके |

(vii). गरिष्ठ (भारी) खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना

भोजन जितना गरिष्ठ (भारी) होगा उसे पचने (digest) मे उतना ही अधिक समय लगेगा और पाचन तंत्र को अधिक कार्य करना होगा |

अगर पाचन तंत्र कमजोर है और भोजन देर रात को खाया है तो कब्ज या पेट खराब होना होना निश्चित है। जैसा अकसर शादी पार्टी में दावत के बाद हमने सुबह के समय महूसस किया होगा !

राजमा दाल, छोले, बटर नाँन, पूड़ी, मटन चिकन आदि गरिष्ठ (भारी) भोजन कम पाचन शक्ति वाले लोगों के लिए कब्ज का कारण होते है।

4. कब्ज के नुकसान (Disadvantages of constipation in hindi)

कब्ज (Kabz) की समस्या शरीर की लिए बहुत नुकसानदायक होती है। क्योंकि यह अपने साथ ओर बीमारियों को भी बुलाव देती है। जैसे- मधुमेह, पेट की बिमारी, थायराइड, तनाव, मोटापा, स्ट्रोक आदि |

कब्ज की वजह से मल कठोर हो जाता है जो कि आंतो या मलाशय में अटक जाता है। जिसकी वजह से पेट मे दर्द, पेट मे गैस, पेट में सुजन और पेट के रोग़ होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

5. कब्ज का इलाज (Kabj ka ilaj)

कब्ज के लक्षण और नुकसान जानकर आपका मन थोड़ा विचलित और भयभीत हो रहा होगा लेकिन दोस्तों थोड़ी सजगता और तत्काल कब्ज राहत उपायों से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।

तो आईए इन कब्ज के इलाज के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करते है।

(i). फाइबर युक्त भोजन खाए

मौसमी फल, सब्जियों, सबूत अनाज की रोटी आदि फाइबर युक्त भोजन का सेवन रोज संतुलित मात्रा में करे | फाइबर तत्व भोजन के पाचन के बाद बचे अपशिष्ट को एकसाथ इक्कठा करने का कार्य करता है। जिससे मल मलाशय से आसानी से निकल जाता है।

(ii). दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीये

सुबह उठते ही सबसे पहले 2 से 3 गिलास गुना-गुना या गर्म पानी पीने की आदत बनाए | सुबह के समय पिया हुआ पानी पूरा पेट साफ़ करता है और मल त्याग आराम से और जल्दी होता है।

(iii). पेट साफ करने की गोली

अगर कब्ज़ से तत्काल राहत चाहिए तो Dulcoflex-5mg Tablet (डल्कोफ्लेक्स-5 mg) बहुत असरदार है। रात को सोने से पहले एक गोली गुनगुने या गर्म पानी के साथ ले | सुबह पेट एकदम आसानी से साफ़ हो जाता है।

गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की गैस और कब्ज की दवा लेने से परहेज करना चाहिए | और पेट की किसी भी प्रकार समस्या होने पर दवा लेने से पहले डॉक्टर से ज़रूर परामर्श करे |

(iv). पेट साफ करने की दवा पतंजलि

पेट साफ़ करने में पतंजलि दिव्य शुद्धी चूर्ण, पतंजलि इसबगोल भूसी और पतंजलि त्रिफला चूर्ण बहुत असरदार है। इनमें से किसी भी एक दवा को रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ ले |

पतंजलि पेट साफ़ करने की दवा आंतों को साफ़ करती है। और मलाशय मार्ग को सुगम बनाती जिससे सुबह आपका पेट एकदम आसानी से साफ़ हो जाता है।

अगर आप पेट साफ़ करने की पतंजलि दवा घर बैठे ही प्राप्त करना चाहते है तो फ़ोटो पर क्लिक कर भारी डिस्काउंट में amazon.in से खरीदे |

(v). पेट साफ करने की होम्योपैथिक दवा

होम्योपैथिक दवा और आयुर्वेदिक दवा कब्ज को जड़ से खत्म करने मे सक्ष्म है। क्योंकि इसके सेवन से आंतों का मूवमेंट प्रेशर बहार के ओर मल मार्ग की तरफ होता है।

Cascara Sagrada Q और Hydrastis Canadensis होम्योपैथिक दवा पेट की कब्ज से छुटकारा दिलाने में बहुत ही असरदार है।

रात को सोने से पहले और सुबह के समय शौच जाने से पहले पानी के साथ 4 से 5 बूंद होम्योपैथिक दवा 30 दिन तक लेने से आपकी कब्ज़ (Kabz) की समस्या छुमंतर हो जाएगी |

(vi). पेट साफ करने की अंग्रेजी दवा syrup

Cremaffin Emulsion syrup (क्रेमाफ्फिन एमल्सन सिरप) कब्ज से कोमल और प्रभावी राहत प्रदान करता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच syrup लेने के बाद 8 घंटे में तुरंत शौच प्रदान करता है। मल को नरम करने में मदद करता है और स्वस्थ मल त्याग को बढ़ावा देता है। इससे गैस और सूजन नहीं होती है।

(vii). कब्ज के लिए योगासन

योग का नियमित अभ्यास कब्ज से छुटकारा दिलाने का रामबाण तरीका है। निम्नलिखित योग आसन और प्राणायम के नियमित अभ्यास से तत्काल कब्ज से राहत पा सकते है। इन योग आसनों और प्राणायाम के बारे में अधिक जानकारी के लिए link पर क्लिक करे |

(a). पवनमुक्तासन

(b). बालासन

(c). पश्चिमोत्तानासन

(d). धनुरासन

(e). कपालभाती

दोस्तों आशा करते है। आपको इस लेख से कब्ज (Constipation in hindi) के लक्षण. कारण, और कब्ज का इलाज (Kabj ka ilaj) की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई | लेख को ओर बेतहर बनाने के लिए आपके सुझाव कमेंट बॉक्स में आमन्त्रित है।

यह भी ज़रूर पढ़े :-

  1. शुगर के लक्षणों को अनदेखा करने की भूल ना करे !
  2. हाई ब्लड प्रेशर जड़ से खत्म करने के 8 अचूक रामबाण उपाय |
  3. 21 हेल्थ टिप्स जो आप के जीवन को सुखमय बना दे |

लेखक परिचय :-

मैं अनिल रमोला पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हूँ। ब्लॉग लेखन मेरा जुनून है और मैंने मार्च-2020 से ब्लॉग लेखन शुरू किया है। और मैं अब तक 100 से ज्यादा हेल्थ टिप्स, योगा और मोटिवेशनल ब्लॉग लिख चुका हूँ।

1 thought on “बस एक क्लिक में जाने कब्ज के लक्षण, कारण, नुकसान और इलाज़ | Constipation in hindi |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *