आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या और अनियमित खानपान की वजह से पेट में गैस (Pet mein gas) होना एक आम समस्या हो चुकी है। जिसका सामना हर किसी को आए दिन करना पड़ता है। आयुर्वेद में, इस, स्थिति को क्रॉनिक गैस्ट्रिटिस कहा जाता है। यह मुख्य रूप से पित्त दोष के बढ़ने के कारण होता है।
और अगर पेट में गैस लगातार बन रही है तो यह विभिन्न प्रकार की पेट की बीमारियों का कारण बनती है। लेकिन अगर समय रहते पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय पर ध्यान दिया जाए तो पेट की गैस (Pet ke gas) से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
तो आईए, इस लेख में पेट की गैस क्या है, गैस के लक्षण, गैस बनने के कारण और गैस की दवा (Gas ki Dawa) की विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे | लेकिन इसके लिए आपको लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा |
Table content :-
1. पेट की गैस क्या है ? (Pet mein gas)
2. गैस के लक्षण (Pet me gas banne ke lakshan)
3. पेट में गैस बनने के कारण (Gas banne ke karan)
4. पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
- गैस की दवा (Gas ki dawa)
- पेट गैस के घरेलु उपाय (Pet gas ka gharelu upchar)
- पतंजलि गैस की दवा (Patanjali gas ki dawa)
- होम्योपैथिक गैस की दवा (Homeopathic Gas ki dawa)
पेट की गैस क्या है ? (Pet mein gas)
हम जो भी खाते है उन सभी का पाचन हमारी आंतो द्वारा होता है। लेकिन जब कभी हम ज्यादा या भारी खाना खाते है। तो यह छोटी आंत में ठीक से पच नहीं पाता है।
जिससे पाचन तंत्र में उपस्थित बैक्टीरिया कार्बोहाइड्रेट को उत्तेजित कर देते है। और पेट में कार्बन डाई ऑक्साइड, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन गैस की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या शुरू हो जाती है। इसे ही पेट की गैस की समस्या कहते है।
अब यह पेट की गैस डकार के माध्यम से बहार निकलती है। और अगर इसकी मात्रा ज्यादा है।
तो यह मल मार्ग से दुर्गंधित गैस के रूप मे निकलती है। दुर्गन्ध की वजह मल मार्ग के बैक्टीरिया होते है। जो इसमें सल्फ़र गैस जोड़ देते है।
पेट में गैस बनने के लक्षण (Pet me gas banne ke lakshan)
- पेट में हमेशा भारीपन महसूस होना |
- खाना खाने के तुरन्त बाद पेट फूलना
- लगातार डकार आना गैस होने का प्रथम लक्षण है।
- भूख नहीं लगना |
- कब्ज़ की समस्या रहना |
- छाती और पेट में ऐंठन और मरोड़ के साथ रह-रह कर दर्द होना पेट में गैस बनने (Gas ke lakshan) के प्रमुख लक्षण है।
- साँसों से बदबू आना और पेट में सुजन रहना |
यह भी ज़रूर पढ़े :- शुगर तुरंत कम करने के उपाय |
पेट में गैस बनने के कारण (Gas banne ke karan)
पेट में गैस बनने के सबसे प्रमुख कारण भोजन का पाचन नहीं होना है। क्योंकि अपचय भोजन ही पेट में गैस को उत्पन्न करता है।
इसके अलावा भी बहुत से निम्नलिखित कारण होते है जो कि पेट के गैस का कारण बनते है। जैसे –
- अपनी भूख से ज्यादा खाना |
- खाना कम चबा-चबा कर खाना और जल्दी-जल्दी खाना|
- पानी कम पीने से पेट में अम्लता बढ़ती है जो कि गैस का कारण बनता है।
- भारी खाना जैसे राजमा, बीन्स, छोले, उड़द आदि दालों का अधिक सेवन करना|
- अधिक तला-भुना भोजन जैसे पकोड़े, कचौरी, पिज़्ज़ा आदि जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन करना|
- सुबह का नाश्ता नहीँ करना और लम्बे समय बिना कुछ खाए पिये खाली पेट रहना पेट की गैस को आसानी से निमंत्रण देता है।
- कब्ज़ के वजह से बॉडी के टॉक्सिन्स शरीर से पूरी मात्रा में बहार नहीं निकल पाते है जिससे पेट में गैस बनना शुरू हो जाती है।
- कम पाचन शक्ति की वजह से दही को छोड़कर, ज्यादातर डेयरी प्रोडक्ट्स, जैसे दूध और दूध से बने प्रोडक्ट पचने मे बहुत अधिक समय लेते है या फिर इनका पाचन नहीं होता है।
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
जैसा के हमने देखा के पेट के गैस की समस्या होने के बहुत से कारण है लेकिन अगर थोड़ी सी सजगता और सावधानी बरती जाए तो पेट की गैस का तुरंत इलाज किया जा सकता है और इसे हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है।
(A). गैस की रामबाण दवा (Gas ki dawa)
पेट की गैस की समस्या से बचने के लिए पेट गैस की टेबलेट Aciloc-150 या Omee D बहुत जल्दी काम करती है क्योंकि यह पेट में बन रहे अम्ल HCL (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल) के बनने की दर को कम करती है या इसे निष्क्रिय कर देती है।
अगर आप इन अंग्रेजी गैस की दवा (Gas ki dawa) को खाली पेट या खाने से 1 घंटा पहले लेते है तो यह बहुत ही कारागार होती है।
यह भी ज़रूर पढ़े :- थायराइड का होम्योपैथिक इलाज |
(B). पेट गैस के घरेलु उपाय (Pet gas ka gharelu upchar)
दवाओं के बजाय प्राकृतिक व आयुर्वेदिक उपायों का सहारा लेना अच्छा होता है।
अत: इस लेख में हम आपको पेट में गैस बनने की समस्या से राहत दिलाने वाले कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खों और गैस की रामबाण दवा के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप कुछ ही समय में पेट की गैस बनने की समस्या से राहत पा सकते है।
(i). गर्म या गुनगुना पानी पीना :-
सुबह उठते ही गर्म या गुनगुना पीना पानी पेट की गैस को जड़ से खत्म करने का सर्वोतम उपाय है। क्योंकि गर्म या गुनगुना पानी हमारी आंतो की भीतरी दीवारों की अच्छे से सफाई करता है। जिससे पेट आसानी से और बहुत अच्छे से साफ़ हो जाता है।
(ii). अजवाइन और जीरा :-
1 चमच्च अजवाइन या जीरा को पानी में उबाल आने तक गरम कर ले | अब इस पानी को छान कर अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दे | अब इस अजवाइन या जीरा के पानी को दिन में 2 बार पीने से आपको गैस से बहुत राहत मिलेगी|
(iii). काला नमक :-
काला नमक के सेवन से पेट में ठंडक रहती है अत: सुबह के समय अगर चुटकी भर काला नमक पानी में डाल कर पीते है तो यह उपाय पेट की गैस का तुरंत इलाज करने का अच्छा और आसान घरेलु उपाय है।
(iv). लौंग :-
2 पीस लौंग को मुसली में कूट कर छोटे-छोटे पीस में तौड़ ले| और फिर पानी गर्म कर इसे छान ले| अब पानी के गुन-गुना होने पर इसे पीने से पेट की गैस से बहुत आराम मिलता है और पेट बहुत हल्का महसूस होता है।
(v). पेट की गैस के लिए योग :-
पवनमुक्तासन, पश्चिमोतानासन और कपालभाती योग क्रिया पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय में सर्वोतम और बहुत असरदार है।
(C). पतंजलि गैस की दवा :-

भारी डिस्काउंट में Amazon.in से पतंजलि गैसहर चूर्ण खरीदने के लिए फ़ोटो पर क्लिक ज़रूर करे |
image source:- www.patanjaliayurved.net
पतंजलि दिव्य गैसहर चूर्ण (Patanjali Divya gashar churn) जीरा, अजवाइन, काला नमक और हिंग का पाउडर मिश्रण होता है। 2 ग्राम गैसहर चूर्ण को पानी के साथ दिन में 2 बार लेने से पेट कि गैस से बहुत आराम मिलता है।
(D). होम्योपैथिक गैस की दवा (Homeopathic Gas ki dawa) :-
होम्योपैथिक दवा पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय मे बहुत ही कारागार है। क्योंकि यह पेट के उपरी हिस्से (छाती के आस-पास की जगह), पेट के मध्य भाग में, और नाभी के निचले भाग में मौजूद पेट की गैस का तुरंत इलाज है।
आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक गैस की रामबाण दवा आपको डॉक्टर के परामर्श के बाद दिन में दो बार लेना है।
अगर छाती में जलन या खट्टी डकार ज्यादा आती है तो हाइपर एसिडिटी की आयुर्वेदिक दवा “Carbo veg 30 (कार्बो वेज 30)” की 3-4 बूंदे दिन में दो बार लेनी है।
पेट में अगर ज्यादा फुलाव या भारीपन महसूस हो तो “China 30 homeopathic medicine” लेनी है।
और अगर पेट की नाभि के नीचे के भाग में भारीपन या गैस महसूस हो तो “Lycopodium 30” का सेवन करने से गैस की समस्या से तुरन्त छुटकारा मिलता है।
दोस्तों आशा करते है की आप को गैस की दवा और पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई | लेख को और बेहतर बनाने के लिए आप के सुझाव कमेंट बॉक्स में आमंत्रित है।
यह भी ज़रूर पढ़े :-
लेखक परिचय :-
मैं अनिल रमोला पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हूँ। ब्लॉग लेखन मेरा जुनून है और मैंने मार्च-2020 से ब्लॉग लेखन शुरू किया है। और मैं अब तक 100 से ज्यादा हेल्थ टिप्स, योगा और मोटिवेशनल ब्लॉग लिख चुका हूँ।
pet ges ke lie apke tips mujhe bahut acche lage