दोस्तों, हमने बचपन से सुना है की “पहला सुख निरोगी काया “ | पर आज के व्यस्त परिदृश्य मे शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। पर चिंता मत कीजिए, इस समस्या के समाधान के लिए हम आप के लिए 21 हेल्थ टिप्स (health tips in hindi) का पिटारा लाए है। तो आईए इन सभी हेल्थ केयर टिप्स की विस्तार से चर्चा करते है।
21 हेल्थ टिप्स (Health tips in hindi) एक हेल्थी लाइफ स्टाइल के लिए :-
1. भरपूर नींद ले |
7 से 8 घंटे की नींद आप का पूरा दिन तरोताजा कर सकती है। पर इसके लिए आप को रात के समय जल्दी सोना चाहिए और सुबह के समय जल्दी उठना चाहिए|
2. सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए पानी पिए |
जब हम सुबह उठते है तो हमारे मुंह की लार मे लयिसोजायम (lysozyme) एंजाइम होता है जो की पेट और पाचन तंत्र की सफाई करने मे बहुत सहायक है। अत: सुबह बिस्तर पर उठते ही बिना कुल्ला किए 1 लीटर तक गुन-गुना पानी एक-एक घूंट कर पीने से पेट एकदम साफ और हल्का हो जाता है।
3. हल्की धुप का सेवन |
सुबह के समय की धुप का सेवन विटामिन-D का अच्छा श्रोत है जो की शरीर की त्वचा और आखोँ को स्वस्थ रखने की उत्तम हेल्थ केयर टिप्स (health tips in hindi) है।
4. सुबह के समय योग आसन और प्राणायाम का निरंतर अभ्यास करे |
नियमित रूप से सुबह के समय योग आसन और प्राणायाम का अभ्यास करने से शरीर मे चुस्ती ,फुर्ती और चहरे पर निखार रहता है। और रोग़ कोसों दूर रहते है।
5. सुबह के समय नाश्ता ज़रूर करे |
एक अच्छी सेहत (only my health in hindi) के लिए सुबह के समय प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से युक्त भोजन का नाश्ता ज़रूर करे | अगर सुबह आप नाश्ता करते है तो पूरा दिन ऊर्जावान रहता है। जो की अच्छी हेल्थ की निशानी है।
6. सलाद खाने से आधा घंटा पहले खाए |
सलाद भोजन के पाचन मे बहुत ही सहायक है। क्योंकि सलाद मिनरल्स के अच्छे श्रोत है। सलाद खाने से आधा घंटा पहले खाने से खाने की मात्रा भी कंट्रोल मे रहती है। जो की अच्छे स्वास्थ्य की सबसे अच्छी हेल्थ टिप्स (health tips in hindi) है।
7. दूध और फलों को अपनी डेली डाइट मे शामिल करे|
सुबह और शाम के नाश्ते मे मौसमी फल ज़रूर ले | और रात के खाने के बाद 1 गिलास गरम दूध पीने से स्वास्थ्य (only my health in hindi) दिन दुगना और रात चौगुना अच्छा होता है।
8. खाना खाने के तुरन्त बाद पानी नहीं पीना चाहिए |
खाना खाने के बाद हमारे पाचन तंत्र मे जठराग्नि क्रियाशील होती है जो की भोजन को पचा कर उसमे से पोषक तत्व ऊर्जा के रूप मे पूरे शरीर मे पंहुचाते है। लेकिन अगर हम भोजन के साथ या तुरन्त बाद अधिक पानी पीते है तो जठराग्नि मंद हो जाती है और भोजन का पाचन नहीं हो पाता है जिससे ऊर्जा का समन्वय नहीं हो पाता है।
9. भोजन को चबा-चबा कर खाए |
हमारी मुंह की लार, भोजन के पाचन के लिए उत्तम है। हम भोजन को जितना अधिक चबा-चबा कर खायेंगे उतना अधिक लार के एंजाइम भोजन के साथ मिक्स होंगे | कोशिश करे एक गास खाने को कम से कम 30 से 35 बार चबा कर खाए | यह टिप्स (health information in hindi) एक अच्छी हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है।
10. जमीन पर बैठ कर भोजन करना |
जब हम आराम से जमीन पर बैठ कर खाना खाते है तो शरीर की पोजीशन नेचुरल होती है जो की शरीर और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
11. खाने का तेल बदल-बदल कर उपयोग करे |
खाने के तेल सरसों और सोयाबीन मे ओमेगा 3, और मूंगफली के तेल मे ओमेगा 6 तत्व होते है। इन दोनों तत्वों की नियंत्रित मात्रा शरीर के लिए आवश्यक है। अत: दोनों तत्वों की आपूर्ति के लिए खाने की तेल को बदल कर नियंत्रित मात्रा उपयोग कर हेल्थ को मेन्टेन रख सकते है।
12. सप्ताह मे एक बार पूरे शरीर की मालिश करे |
शरीर की मालिश, पूरे शरीर मे ऊर्जा और ताजगी का संचार करने का सदियों पुराना प्राकृतिक नुस्का (natural health tips in hindi) है।
13. चीनी और नमक का कम उपयोग करे |
चीनी और नमक का अधिक सेवन बीपी और डायबिटीज जैसी की बीमारियों को जन्म देती है। अत: इन दोनों का नियंत्रित मात्रा मे उपयोग करना ही उत्तम हेल्थ टिप्स है।
14. चाय,काफ़ी,और सिगरेट का सेवन नहीं करना |
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए हेल्थ टिप्स के रूप मे आज से ही चाय ,काफ़ी और सिगरेट का सेवन कम से कम कर दीजिए | क्योंकि इन तीनों मे कैफीन होता है जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है।
15. रात का खाना भूख से कम और सोने से 3 घंटे पहले खा ले |
रात का खाना हमेशा भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए | और भोजन को पचा (Dighest) कर ही सोना चाहिए | इसके लिए रात का खाना सोने से कम से कम 3 घंटा पहले खाना होगा |
16. सप्ताह मे एक दिन उपवास करे |
हेल्थ टिप्स इन हिंदी के इस लेख की सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स ये है की शरीर को डेटोक्स (शरीर शुधि ) करने के लिए सप्ताह मे एक दिन उपवास ज़रूर रखे | क्योंकि उपवास (व्रत ) करने से पाचन तंत्र को आराम करने का समय मिल जाता है।
17. शाम को तेज़ पैदल सैर करे |
तेज पैदल चलना बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। एक अच्छी हेल्थ (only my health in hindi) के लिए डिनर के बाद एक सैर पर ज़रूर जाए|
18. अपनी हॉबी को ज़रूर समय दे |
दोस्तों ,अपनी सबसे पसंदीदा हॉबी को एन्जॉय करे | क्योंकि हॉबी को आप मन से एन्जॉय करेंगे | यह हेल्थ टिप्स (health tips in hindi) आपके स्वास्थ्य को एक नया आयाम देती है।
19. दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करे |
दोस्तों, के साथ व्यतित किया हुआ समय बहुत ही खुशनुमा और मजेदार होता है। जिससे आपका मन प्रसन्न होता है। और एक प्रसन्न मन ही एक हेल्थी लाइफ की नीवं है।
20. अनावश्यक रूप से किसी बात या काम की चिंता ना करना |
तनाव एक दीमक की तरह है जो हमारे स्वाथ्य को भीतर ही भीतर खोखला कर देता है। अत: अनावश्यक तनाव को दूर करके आप बहुत ही अच्छा महसूस कर सकते है।
21. व्यस्त रहे और मस्त रहे |
अंत मे “सौ बात एक बात” हम जितना अधिक अपने कार्यो , परिवार ,मित्रोँ, और अपनी रूचि को समय देंगे उतना अधिक हम शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रह पायेंगे |
इस प्रकार दोस्तों हम इन सभी हेल्थ टिप्स (Health tips in hindi) को अपने जीवन मे अपना कर एक खुशहाल हेल्थी लाइफ स्टाइल जी सकते है।
अधिक हेल्थ टिप्स के लिए निम्नलिखित ब्लॉग को भी ज़रूर पढ़े |
Blog Writer :- Anil Ramola
such a very useful health tips in hindi.
बहुत अच्छा है sir
21 बेहतरीन और उम्दा हेल्थ टिप्स साझा की आपने…शुक्रिया
Your thought are very nice. As i saw you give the information very clearly. Nice…..
bahut acche lage apke health tips
Thanks for telling about health tips and the benefits of Yoga.
Very nice content and tips I have found in your site thank you for this wonderful article. Best wishes ahead.
Nice 👍
आप ने बहुत ही अच्छी जानकारी दी है आप का धन्यवाद |
Very nice health tips you have shared with us. With these tips, we can improve our overall health and well-being. These tips cover a range of information about health. By following these tips, we can improve our physical and mental health and live a healthier life. Thanks for the information.
Nice
really very Impressive post and useful tips. Thanks for sharing.