Tadasana Yoga for Quick Height Increase | Benefits of Tadasana in Hindi

Tadasana योग जो बढ़ाए तुरन्त हाइट :-

योग हमारे जीवन मे स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। योग से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियों की बहुत अच्छे से व्यायाम होता है। व्यक्ति की पहचान उसके शरीर के आकार और स्वरुप पर बहुत निर्भर करती है फिर चाहे आप कही जॉब इंटरव्यू देने जा रहे हो या फिर आपको किसी को इम्प्रेस करना हो | आपकी हाइट आपकी पर्सनलिटी को व्यक्त करती है| ताड़ासन (Tadasana) योग एक मात्र आसन है जिससे आप हाइट बढ़ाकर अपनी पर्सनलिटी को निखार सकते है। क्योंकी Tadasana योग से सभी अंगों और मांसपेशियों का व्यायाम एक ही बार मे हो जाता है। ताड़ासन योग को  पर्वतासान ,Mountain Pose के नाम से भी जाना जाता है|

Tadasana Yoga for Quick Height Increase | Benefits of Tadasana

How to Do Tadasana (ताड़ासन करने का तरीका):-

  • Tadasana खड़े होकर करने वाला आसान है। सर्वप्रथम एक साफ़ जगह पर योग मेट या दरी बिछाए और सीधे खड़े हो जाए|
  • अब अपने दोनों पैरों को एक दुसरे से आपस मे मिलाए| और दोनों हाथों को सीधा कमर ओर जंगों से सटाकर कर रखे|
  • अब लंबी गहरी साँस लेते हुए अपने दोनों हाथों को उपर आसमान की तरफ उठाते हुए खींचना(Stretch) है। शरीर का संतुलन बना कर रखना है। इस स्थिति मे आपकी छाती आगे की तरफ खींची हुई होनी चाहिए|
  • दोनों हाथों को सर के उपर ले जाने के बाद दोनों हाथों की अंगुलियों को एक दुसरे मे लॉक कर देना है| हाथ की दोनों हथेलियों को घुमाकर आसमान की ओर करना है।
  • अब धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाते हुए पैर के पंजों पर संतुलन के साथ खड़े हो जाए|
  • अब जितना हो सके उतना दोनों हाथों से ऊपर की तरफ़ संतुलन के साथ पूरे शरीर को को ऊपर की तरफ़ खींचना है|
  • ध्यान रहे आपकी गर्दन सीधी और नज़र सामने की तरफ़ होनी चाहिए|
  • कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों की अंगुलियों के लॉक को खोलते हुए नीचे की तरफ़ वापस कमर और जंगों स्पर्श करते हुए सटाकर कर रखे|
  • अब धीरे-धीरे एड़ियो को भी जमीन पर टीका दे| ओर विश्राम मुद्रा मे आ जाए|
  • इस तरह आपका एक सेट कम्पलीट हुआ |
  • इस प्रकार आप Tadasana को नियमित रूप से 7 से 10 बार करे|

Tadasana (Mountain Pose) | Steps,Benefits and Precautions for ...

Benefits of Tadasana (Mountain Pose) (ताड़ासन योग के लाभ):-

  • Tadasana योग से शरीर की लम्बाई बढ़ती है|
  • ताड़ासन से रक्त प्रवाह बढ़ता है|
  • पीठ के दर्द से Tadasana योग राहत दिलाता है।
  • ताड़ासन पैरों को मजबूत बनाता है।
  • शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करके शरीर का आकार shape मे लाता है|
  • शरीर में संतुलन बनता है और वीर्यशक्ति में वृद्धि होती है|
  • फफेड़ो और हार्ट की कार्यकुशलता को अच्छा करता है|
  • स्लिप डिस्क होने की संभावना कम हो जाती है|
  • Tadasana ह्रदय के रोगो में भी ये काफी फायदेमंद है|
  • पैरों के पंजे और एडिया मजबूत होती है|
  • ताड़ासन से कंधों के जोड़ मजबूत होते हैं और सांस लेने-छोडऩे की प्रक्रिया सुधरती है|
  • शरीर के सभी अंगों मे लचीलापन लाता है|
  • गठिया का दर्द दूर हो जाता है |
  • Tadasana बच्चों की शारीरिक ग्रोथ बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
  • ताड़ासन हमारे मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • ताड़ासन हमें अन्य सभी आसनों को करने का तरीका सिखाता है।
  • Tadasan योग से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है|

Precautions and Contra-indications (ताड़ासन मे सावधानी):-

ताड़ासन(Mountain pose) मे शरीर का संतुलन रखना बहुत ही आवश्यक है| जिस समय हाथों और एड़ियो को ऊपर उठाते है उस समय शरीर का वज़न दोनों एड़ियो पर सामान होना चाहिए| सांस लेते हुए पेट को अन्दर करना है| पूरा शरीर एक सीध मे आसमान की तरफ़ ऊपर की तरह खिंचा होना चाहिए| गर्भवती महिलाओं को Tadasana योग नहीं करना चाहिए| हाइट 23 वर्ष तक ही बढ़ती है|

Related Post :-

Blog Writer:- Anil Ramola

स्वास्थ(Health) से संबंधित आपका कोई भी सुझाव या Guest Post हो तो आप anilchandramola1986@gmail.com पर E-mail send कर सकते हैं। योग Events की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook Page पर ज़रूर संपर्क  करे|

6 thoughts on “Tadasana Yoga for Quick Height Increase | Benefits of Tadasana in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *