11 अचूक उपाय जो जंक फूड और फास्ट फूड खाने की लत तुरंत छुडाए | junk food meaning in hindi |

दोस्तों ,जंक फूड और फास्ट फूड ये दो ऐसे शब्द है। जिन्हे हम रोज सुनते है और इनका सेवन भी चटकारे लगाकर दिनभर मे 2 या 3 बार से ज्यादा कर लेते है। पर हमने कभी गौर नहीं किया की ये जंक फूड और फास्ट फूड (junk food meaning in hindi) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है।

तो आईए इस लेख मे जंक फूड और फ़ास्ट फ़ूड (fast food meaning in hindi ) के बारे मे विस्तार से जानने की कोशिश करते है।

Table Content (विषय सूचि):-

  1. जंक फूड और फास्ट फूड क्या है (junk food meaning in hindi)
  2. जंक फूड और फास्ट फूड की लिस्ट (junk food & fast food list in hindi)
  3. फास्ट फूड टेस्टी क्यों लगता है (Reason of fast food craving )
  4. फास्ट फूड के नुकसान (Bad health effect of fast food & junk food)
  5. जंक फूड और फास्ट फूड खाने की लत कैसे छोडे (how to avoid fast food addiction)

जंक फूड और फास्ट फूड क्या है (junk food meaning in hindi):-

जंक फ़ूड मे पोषक तत्वों (प्रोटीन ,कार्बोहाइड्रेट & विटामिन) का अभाव होता है। जिसकी वजह से इन्हे खाने से शरीर को सिर्फ कैलोरी मिलती है। जो की मोटापा और अन्य रोगों को न्योता देता है। इसलिए इन्हें कचरा फ़ूड भी कहते है। जंक फ़ूड ज्यादातर बॉसी और पैक्ड फ़ूड होते है। जैसे :- फ्रेंच फ्राइज,आलू चिप्स, पिज़्ज़ा, कोल्डड्रिंक, मोमोज, चाउमीन आदि |junk food meaning in hindi

फास्ट फूड, वो फ़ूड होते है जो जल्दी से बन जाते है। इन फ़ूड को पकांने या बनाने का आधा काम पहले से ही तैयार रहता है और ये फ़ूड गैस पर तेल मे जल्दी भी पक जाते है। इसलिए इन फ़ूड को फ़ास्ट फ़ूड की संज्ञा दी गई है। जैसे:- बर्गर, फलूदा, भटूरे, पास्ता, मैगी आदि |

अत: जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड मे कोई ज्यादा फर्क नहीं है पर दोनों मे एक बात समान है की दोनों मे पोषक तत्वों की मात्रा की बहुत कमी होती है।

जंक फूड और फास्ट फूड की लिस्ट (junk food & fast food list in hindi):-

फास्ट फ़ूड और जंक फूड मे बहुत ज्यादा कैलोरी होती है जो की शरीर का वज़न बढ़ाने का प्रमुख कारण है। क्योंकि 500 कैलोरी प्रतिदिन एक्स्ट्रा लेने से शरीर का वज़न 1 महीने मे 2 से 3 kg तक बढ़ सकता है।

और ये जंक और फास्ट फ़ूड हमारी डाइट का एक्स्ट्रा हिस्सा है तो आप इस जंक और फ़ास्ट फ़ूड लिस्ट से अनुमान लगा सकते है की आप किस रफ़्तार से मोटापे की ओर अग्रसर है।junk & fast food list in hindi

फास्ट फूड टेस्टी क्यों लगता है (Reason of fast food craving):-

दोस्तों, फ़ास्ट फ़ूड और जंक फूड खाने के नुकसान पता होते हुए भी हम इन्हे खाए बगैर नहीं रह पाते है। इसका सबसे बड़ा कारण है फास्ट फूड का स्वाद | वो स्वाद जो हमारी जुबान पर चढ़ चूका है।fast food craving

पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है की ये जंक और फास्ट फूड असल मे स्वादिष्ट होते है। जंक फ़ूड और फास्ट फ़ूड के स्वाद का कारण “अजीनोमोटो” है जो एक प्रकार का सोडियम नमक है। अजीनोमोटो हमारी स्वाद ग्रंथियों को निष्क्रिय कर देता है जिसकी वजह से हमारे मुंह का टेस्ट बदल जाता है। और नमकीन ,मसालेदार ,चटपटा और सॉस युक्त भोजन हमे स्वादिष्ट लगता है।

फास्ट फूड के नुकसान (Bad health effect of fast food & junk food):-

  1. फास्ट फ़ूड मे मैदा और तेल का बहुत ज्यादा उपयोग से मोटापा बहुत तेज़ी से बढ़ता है।
  2. कब्ज़ की समस्या रहती है।
  3. फास्ट फ़ूड की वजह से कोलोस्ट्रोल का लेवल बढ़ता है जिससे हार्ट के रोग़ होने का खतरा रहता है।
  4. सिरदर्द की समस्या लगातार रहती है।
  5. अधिक नमक और मसालेदार फ़ास्ट फ़ूड से शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू होना हो जाता है।
  6. अजीनोमोटो (सोडियम सफेद नमक) की वजह से कैंसर रोग़ होने का भी खतरा होता है।
  7. फ़ास्ट और जंक फ़ूड मे पोषक तत्वों की कमी की वजह से तनाव का स्तर बढ़ता है।
  8. अधिक फास्ट फूड खाने की वजह से “एक्जिमा” की समस्या होती है जिससे त्वचा मे सुजन,खुजली और रूखेपन की समस्या होती है।
  9. आपके दांत सड़ जाएंगे | दांतों मे कीड़े लगने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  10. फ़ास्ट फूड का अतिरिक्त सोडियम गुर्दे की पथरी और गुर्दे की बीमारी के जोखिम को बढ़ा सकता है।
  11. जंक फूफ और फास्ट फूड के लगातार सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती है।

दोस्तों , हमने फास्ट फूड और जंक फूड के लगातार सेवन से होने वाले नुकसान तो पता कर लिए पर इस से इस समस्या से इसका निराकरण नहीं होता है तो आईए इस फास्ट फूड की आदत को कैसे कंट्रोल या इस लत को कैसे छोडे इस पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा करते है।

जंक फूड और फास्ट फूड की लत कैसे छोडे (how to avoid fast food addiction):-

  • सुबह के नाश्ते मे फ्रूट्स, दूध और ड्राई फ्रूट्स खाने मे ज़रूर ले | क्योंकि सुबह नाश्ते मे पोषक तत्त्व लेने से शरीर की आवशयकता पूरी होती है और फ़ास्ट फ़ूड खाने इच्छा खत्म होगी |
  • चाउमिन,ब्रेड ,मैगी,चिप्स आदि फ़ास्ट फ़ूड को अपने राशन के सामान की लिस्ट से हटाये |how to avoid junk & fast food in hindi
  • अपनी पूरे दिन की डाइट (नाश्ता,लंच और डिनर) को प्लान करे |
  • अपनी डेली डाइट मे भोज्य प्रदार्थ को निरंतर परिवर्तित (change ) करे | इससे आपका स्वाद बदलता रहेगा और आप एक ही भोज्य प्रदार्थ के स्वाद से ऊबेंगे नहीं |
  • खाना बनाने मे आलस बिल्कुल ना करे क्योंकि ऐसा करने से जंक फूड और फास्ट फूड की आसन उपलब्धता हमे इसका लती (Addict) नहीं होने देगी |
  • अपनी दिनभर की डाइट मे प्रोटीन डाइट को ज़रूर शामिल करे |
  • स्वस्थ खाद्य पदार्थों के साथ अपने पेंट्री, रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर को स्टॉक करें। घर में हमेशा स्वस्थ वस्तुओं का भंडार रखें।
  • कोशिश करे की फास्ट फूड घर मे ही बेहतर कुकिंग कंडीशन मे ही बनाये | और बहार का बिल्कुल अवॉयड करे |
  • जंक फूड क्रेविंग में नींद की कमी भी एक बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नीदं अवश्य ले |
  • अगर बहार खाने का प्लान है तो एक अच्छे रेस्टोरेंट और होटल का चयन करे |
  • कभी-कभार जंक फूड के स्वाद का आनंद लेने के दौरान माइंडफुल ईटिंग हमें जंक फूड की आदतों को तोड़ने में मदद कर सकती है।

दोस्तों , इस लेख मे हमने समझा है की फास्ट फ़ूड और जंक फूड खाने मे जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही अधिक यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पर कुछ सावधानियों और जागरूकता से बड़ो के साथ-साथ बच्चों की भी फास्ट फूड और जंक फूड खाने की लत को दूर किया जा सकता है।

अगर आप को सुबह उठने मे समस्या होती है तो निम्नलिखित लेख को ज़रूर पढ़े |

सुबह जल्दी उठने के रामबाण उपाय

ब्लॉग राइटर :- अनिल रमोला

2 thoughts on “11 अचूक उपाय जो जंक फूड और फास्ट फूड खाने की लत तुरंत छुडाए | junk food meaning in hindi |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *